Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
04 Jul, 2026

सब्जी में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद में तोरई की सब्जी में गलती से छिपकली गिरने और उसे खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फर्रुखाबाद, 04 जुलाई।

जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबेरपुर घाट गांव में भोजन में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। शुक्रवार की रात घर में बनी तोरई की सब्जी में अनजाने में छिपकली गिर गई थी, जिसका पता सदस्यों को तब चला जब परिवार के लोग खाना खा चुके थे।

घर की एक महिला सदस्य ने जब अंतिम समय में अपनी थाली में सब्जी देखी, तो उसमें छिपकली नजर आई। इस भयावह जानकारी के मिलते ही परिवार के सभी सदस्यों को घबराहट और उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में राजेंद्र, नीतू, सीमा, कोमल, रामदेवी और आर्यन को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने तत्काल प्रभाव से सभी का उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनकी स्थिति अब स्थिर बनी हुई है।

सब्जी बनाने वाली महिला सीमा ने बताया कि खाना तैयार होने के बाद चूल्हे के पास ही रखा था। उसे इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि सब्जी में छिपकली कब और कैसे चली गई। फिलहाल, पूरा परिवार अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़