Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
04 Jul, 2026

प्रेमिका की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

अमेठी में युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में मुंह दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

अमेठी, 04 जुलाई।

अमेठी पुलिस ने बीते दिनों हुई युवती हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित मृतका का प्रेमी है। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, एक जुलाई को रणवीरनगर मजरे जंगल रामनगर स्थित एक खेत में 19 वर्षीय काजल का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मृतका के पिता अमरजीत सिंह की तहरीर पर थाना अमेठी में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस सहित पुलिस की 10 टीमें जांच में जुटी थीं।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की सहायता से प्रतापगढ़ जिले के पूरे नेवली निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह काजल से प्रेम करता था और उसे अपने साथ चलने के लिए बुलाया था। काजल के मना करने पर गुस्से में उसने उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसने शव को खेत की मेड़ के किनारे रखकर यूकेलिप्टस की झाड़ियों से ढक दिया और वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़