Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
04 Jul, 2026

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पैदल अमरनाथ यात्रा कर बाबा बर्फानी के किए दर्शन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बालटाल मार्ग से लगभग 14.5 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए यात्रा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना की।

रांची, 04 जुलाई।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हुए बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यात्रा के दौरान संजय सेठ ने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन, यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

संजय सेठ ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षा बल जिस समर्पण, अनुशासन और सेवा-भाव से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वह राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भी निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा कर भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा को मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने अमरनाथ यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर पा रहे हैं।

संजय सेठ ने कहा कि बाबा अमरनाथ की यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति रही। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद देशवासियों पर बना रहे और भारत निरंतर शांति, समृद्धि, विकास तथा वैभव के पथ पर अग्रसर होता रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़