Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Jul, 2026

ससुर पर चाकू से हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार

बलिया के उभांव क्षेत्र में ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपित दामाद को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बलिया, 06 जुलाई।

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपित दामाद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को पीड़ित की पत्नी ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके दामाद बसंत कुमार गौतम ने उनके पति पर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुन्डैल नया ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपित बसंत कुमार गौतम, निवासी फरसाटार को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की पुलिस जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़