Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
06 Jul, 2026

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए भोपाल में भारतीय सेना का 'एक्स बाढ़ व्यवस्था' अभ्यास

भोपाल के बड़े तालाब पर भारतीय सेना ने बाढ़ राहत अभियानों को सुदृढ़ करने के लिए 'एक्स बाढ़ व्यवस्था' अभ्यास आयोजित किया, जिसमें विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियां भी शामिल हुईं।

भोपाल, 06 जुलाई।

राजधानी भोपाल में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को भोपाल के बड़े तालाब स्थित खानूगांव के सेलिंग नोड पर सेना द्वारा एक महत्वपूर्ण वार्षिक अभ्यास 'एक्स बाढ़ व्यवस्था' का आयोजन किया जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बाढ़ राहत अभियानों की तैयारियों को परखना और आपदा प्रबंधन से जुड़ी नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना है।

जनसंपर्क अधिकारी अवंतिका जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन 3 ईएमई सेंटर की 4 टेक ट्रेनिंग बटालियन के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। इसमें सेना के जवानों के अलावा एनडीआरएफ (NDRF), एसडीईआरएफ (SDRF), डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (DMI), स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) और होम गार्ड्स के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। संयुक्त राहत और बचाव रणनीतियों के इस व्यावहारिक प्रदर्शन से आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच आपसी सामंजस्य को नई मजबूती मिलेगी, जिससे संकट के दौरान जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सकेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़