Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
06 Jul, 2026

महाराष्ट्र में बारिश से आठ जगह भूस्खलन, पुणे में तीन की मौत

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आठ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनमें पुणे के मावल क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई और कई स्थानों पर राहत कार्य जारी है।

मुंबई, 06 जुलाई।

महाराष्ट्र में पिछले छह दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को राज्य के आठ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। सबसे बड़ा हादसा पुणे जिले के मावल तहसील के पाटन गांव में हुआ, जहां पहाड़ी का हिस्सा मकान पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य प्रभावित इलाकों में भी राहत और बचाव अभियान जारी है।

जिला सूचना विभाग के अनुसार सुबह हुई तेज बारिश के कारण विसापुर किला की तलहटी में बसे पाटन गांव में पहाड़ी का एक हिस्सा एक मकान पर आ गिरा। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पूरे दिन चले अभियान में मलबे से छह लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बारिश के कारण मुंबई-पुणे हाईवे के प्रवेश मार्ग पर भी भूस्खलन होने से यातायात रोक दिया गया। इसी तरह मुंबई-नासिक हाईवे पर एक स्थान पर पहाड़ी से मलबा खिसककर पास के मकान पर गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

वहीं मुंबई-गोवा हाईवे पर भी भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए आवागमन रोकना पड़ा। बाद में मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। राज्य के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़