Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
06 Jul, 2026

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में सीबीआई जांच की मांग हाईकोर्ट ने की खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों की सीबीआई जांच वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

लखनऊ, 06 जुलाई।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने और सीएजी द्वारा ऑडिट कराने की मांग की गई थी।

न्यायालय के समक्ष राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलील दी कि इसी तरह का मामला पहले से ही उच्चतम न्यायालय में लंबित है। ऐसे में इस याचिका का कोई आधार नहीं बनता है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की पीठ ने इसे खारिज कर दिया।

ज्ञात हो कि अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा यह याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने मंदिर के दान पात्रों की राशि में अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर चुकी है, जो मामले की पड़ताल कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़