Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Jul, 2026

पुलिस पीछा करती रही, पेड़ से टकराई तस्करों की कार

बालोतरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की कार्रवाई के दौरान पीछा किए जाने पर तस्करों की कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया।

बालोतरा, 06 जुलाई।

बालोतरा में राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों की कार करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किए जाने के बाद अनियंत्रित होकर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल अवस्था में पुलिस के कब्जे में आ गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संदिग्ध कार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने करीब 20 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई।

हादसे के बाद पुलिस ने कार में सवार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी करते थे।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़