Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
07 Jul, 2026

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: 38 दोषियों की फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

गुजरात हाई कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को चुनौती देने वाली सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।

अहमदाबाद, 07 जुलाई।

गुजरात हाई कोर्ट ने 2008 के बहुचर्चित अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के निर्णय पर मुहर लगा दी है। कोर्ट ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 38 दोषियों को फांसी की सजा और 11 अन्य को आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है।

न्यायमूर्ति ए.वाई. कोगजे और न्यायमूर्ति समीर दवे की खंडपीठ ने इस मामले में सजा को चुनौती देने वाली सभी अपीलों को खारिज कर दिया है। अदालत ने विशेष अदालत के उस फैसले को सही ठहराया है जिसमें इन दोषियों को अपराध का जिम्मेदार माना गया था।

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में महज 70 मिनट के भीतर एक के बाद एक 21 बम धमाके हुए थे। इस भयावह घटना में 56 निर्दोष लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आतंकियों ने शहर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ अस्पतालों को भी निशाना बनाने की क्रूरता की थी। वर्ष 2022 में विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए 38 दोषियों को मौत की सजा और 11 को उम्रकैद सुनाई थी, जिसे अब उच्च न्यायालय ने भी पूरी तरह पुष्ट कर दिया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़