Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दक्षिण एशिया
07 Jul, 2026

PoJK में आर-पार के मूड में प्रदर्शनकारी, इस्लामाबाद को नौ जुलाई तक की चेतावनी

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अवामी एक्शन कमेटी ने अपनी मांगों के समर्थन में नौ जुलाई को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

मुजफ्फराबाद, 07 जुलाई।

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में राजनीतिक तनाव अपने चरम पर है। जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने इस्लामाबाद सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए नौ जुलाई को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने पूरे क्षेत्र और प्रवासी कश्मीरियों से नौ जुलाई को विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया है।

रविवार को वहां के प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की धरपकड़ के बाद क्षेत्र में झड़पें, फायरिंग और गोलाबारी की घटनाएं सामने आई हैं।

हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में संचार सेवाओं की बहाली, भोजन व दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और 38 सूत्रीय लिखित समझौता लागू करना शामिल है।

सरकार ने JAAC को आतंकवाद निरोधी कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 600 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और क्षेत्र में आर्थिक नाकाबंदी थोप दी गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़