Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
07 Jul, 2026

अनियंत्रित कार दीवार तोड़कर नाले पर लटकी, बड़ा हादसा टला

जबलपुर के मदनमहल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार तोड़ते हुए नाले पर लटक गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती सुरक्षित बच गई।

जबलपुर, 07 जुलाई।

जबलपुर जिले के मदनमहल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए नाले के ऊपर जाकर लटक गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसी युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी-20-सीएच-4284 मदनमहल से एलआईसी कार्यालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक युवती का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए नाले के ऊपर जाकर अटक गई। टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत कार का दरवाजा खोलकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था। यदि वहां लोग खड़े होते या घर से कोई बाहर निकल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलने पर मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, इसलिए आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस लौट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकाला गया। युवती ने बताया कि वाहन चलाते समय गलती से उसका पैर ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे कार की रफ्तार बढ़ गई और वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़