Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

क्रिकेट
07 Jul, 2026

बेथ मूनी फिर बनीं नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, श्री चरणी गेंदबाजी में शीर्ष पर कायम

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बेथ मूनी ने शीर्ष बल्लेबाज का स्थान फिर हासिल कर लिया है, जबकि भारतीय स्पिनर श्री चरणी गेंदबाजों की सूची में नंबर-1 बनी हुई हैं।

नई दिल्ली, 07 जुलाई।

ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी एक बार फिर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में मूनी ने एक स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय स्पिनर श्री चरणी महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2026 में बेथ मूनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.60 की औसत से 238 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहीं और ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल मुकाबले में मूनी ने 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान भी मिला। यह पांचवीं बार है जब मूनी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं। उनसे अधिक समय तक नंबर-1 बल्लेबाज रहने का रिकॉर्ड कैरन रॉल्टन के नाम है।

मूनी 785 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल को पीछे छोड़ा, जो 779 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट 771 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद हेली मैथ्यूज चौथे और भारत की स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर हैं।

ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रित्ज ने तीन स्थान की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया है। वहीं इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद पांच स्थान ऊपर पहुंचकर 16वें नंबर पर आ गई हैं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 58 रन और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 75 रन की पारी ने उनकी रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका निभाई।

महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर श्री चरणी शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने विश्व कप 2026 में पांच मुकाबलों में सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए थे।

गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड का दबदबा कायम है। सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन 722 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लॉरेन बेल पांचवें और लिंसी स्मिथ सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने चार स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में जगह बनाई है और वह 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने भी बेहतर प्रदर्शन के दम पर 15वां स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड की फ्रेया कैंप ने ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 27वां स्थान प्राप्त किया है। ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़