Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
08 Jul, 2026

कोलकाता : नाबालिग से दुष्कर्मी का एनकाउंटर

दक्षिण 24 परगना में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ के बाद मौत हो गई।

कोलकाता, 8 जुलाई।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल प्रभास मंडल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला 12 वर्षीय बच्ची की हत्या और दुष्कर्म से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची चार जुलाई को लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव एक तालाब से बरामद किया गया था। जांच के दौरान उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस कार्रवाई के दौरान मौत हो गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़