Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
08 Jul, 2026

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक मांगे आवेदन

छत्तीसगढ़ के प्रगतिशील किसान डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बलौदाबाजार, 08 जुलाई।

कृषि क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस सम्मान के लिए इच्छुक कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसान अपने संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र उप संचालक कृषि अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करने होंगे।

आवेदन के साथ किसानों को अपनी सफलता की कहानी, फोटो और वीडियो संलग्न करना अनिवार्य है। तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयनित किसानों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर 2026 को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़