Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
08 Jul, 2026

खड़गपुर में सनसनी: नेशनल चेस प्लेयर के घर हुई चोरी, पुलिस जाँच में जुटी

खड़गपुर के पुरातन बाजार क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी के घर से चोरों ने ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी कर लिए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खड़गपुर, 08 जुलाई।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर के पुरातन बाजार इलाके में एक राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी के घर हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। प्रेरणा घोष, जो एक राष्ट्रीय स्तर की शतरंज खिलाड़ी हैं, अपनी मां मौसमी घोष के साथ किराये के मकान में रहती हैं। यह घटना तब हुई जब मां-बेटी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं।

मंगलवार शाम को जब दोनों घर लौटीं, तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर जाने पर पाया कि अलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने सोने की दो चूड़ियां और एक सोने की चेन पार कर दी है। पीड़िता द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खड़गपुर शहर थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और आरोपितों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शतरंज खिलाड़ी के घर हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता पैदा कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़