Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
08 Jul, 2026

अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

नई दिल्ली, 8 जुलाई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आंधी आने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, आज आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह से ही मानसून की बारिश दर्ज की गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़