Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
08 Jul, 2026

पुणे में ढही इमारत, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुणे, 08 जुलाई।

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोर्सी इलाके में एक इमारत के भरभराकर गिरने से हड़कंप मच गया है। हादसे में करीब 15 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

दोपहर के समय हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर निगम का अमला हरकत में आया। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मलबे से लोगों को बाहर निकालने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए मदद के लिए नौसेना की एक टीम को भी बुलाया गया है, जो जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि कचरा डिपो में स्थित इस इमारत में कुल 20 मजदूर काम कर रहे थे।

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय कुमार सूर्यवंसी ने बताया कि बचाव दल ने अब तक मलबे से पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। अभी भी 15 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़