Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
08 Jul, 2026

सिक्योरिटी गार्ड से लूट करने वाले चार नाबालिग पकड़े, सामान बरामद

बेगमपुर में सिक्योरिटी गार्ड से लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़कर लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

नई दिल्ली, 08 जुलाई।

रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड से लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया नकद, मोबाइल फोन, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम बेगमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-23 के पास बाइक सवार चार युवकों ने एक सुरक्षा गार्ड के साथ लूटपाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपितों में से एक ने रॉड से हमला करने की धमकी देकर उसका मोबाइल, बैग और नकदी लूट ली। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया सामान और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इससे पहले भी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़