Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
09 Jul, 2026

अमरनाथ यात्रा: दर्शन कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

बाबा बर्फानी के दर्शन कर बालटाल मार्ग से लौट रहे गुजरात के एक तीर्थयात्री की रास्ते में ही मृत्यु हो गई है।

गांदरबल, 09 जुलाई।

अमरनाथ यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की दुखद मृत्यु का मामला सामने आया है। गुजरात के रहने वाले रमन भाई दानजी भाई पटेल (62) ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए थे, लेकिन वापसी के दौरान उनकी जान चली गई। वे बालटाल मार्ग से यात्रा पूरी करके लौट रहे थे।

बुधवार को दर्शन पूर्ण करने के बाद आज सुबह वे डुमेल के समीप अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद एम्बुलेंस चालक हिलाल अहमद ने शव को बालटाल बेस कैंप अस्पताल पहुँचाया।

घटना की पुष्टि होने के बाद आवश्यक मेडिकल और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए मृतक के शव को सोनमर्ग स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर भेज दिया गया है। तीर्थयात्री की आकस्मिक मृत्यु से परिवार और यात्रा मार्ग पर शोक का माहौल है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़