Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
09 Jul, 2026

उत्तराखंड आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन

उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और छात्र 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नैनीताल, 09 जुलाई।

राज्य के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 25 जुलाई तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुमाऊं मंडल के 37 संस्थानों में ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम के माध्यम से हुनर सिखाया जाएगा। इसके तहत छात्र संस्थान और चयनित कंपनियों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को कंपनी की तरफ से नियमानुसार मानदेय भी मिलेगा।

संस्थानों द्वारा छात्रों को ड्रेस की सुविधा दी जाएगी और समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए छात्रों को बैंक और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती में भी आईटीआई पास अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन में सुधार 22 से 25 जुलाई तक होगा और 4 अगस्त को काउंसलिंग की पहली सूची जारी की जाएगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़