Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
09 Jul, 2026

जयपुर और पाली में जीएसटी विभाग का छापा, 35 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

वाणिज्यिक कर विभाग ने 35 करोड़ रुपये की संभावित जीएसटी चोरी के मामले में प्रेम ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड और संबंधित फर्मों के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की है।

जयपुर, 09 जुलाई।

राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय ने मैसर्स प्रेम ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड और उनसे जुड़ी चार अन्य फर्मों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।

ये फर्में मुख्य रूप से सोजत, पाली से मेहंदी खरीदकर उसके पाउडर, कोन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाकर दूसरे राज्यों में बेचती हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि ये फर्में फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेकर सरकारी खजाने को चूना लगा रही हैं।

विभागीय पोर्टल पर डेटा के विश्लेषण से बीते 5 वर्षों में करीब 35 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी होने का अनुमान लगाया गया है। इस जांच के लिए विभाग ने जयपुर और पाली में पांच अलग-अलग टीमें गठित की थीं।

सर्च के दौरान स्टॉक में भारी विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद फर्मों ने आनन-फानन में 99.62 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए। फिलहाल अधिकारी ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं ताकि कर चोरी की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़