Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पंजाब
09 Jul, 2026

फाजिल्का में पुलिस मुंशी हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज समेत दो निलंबित

फाजिल्का के जलालाबाद में हेरोइन तस्करी के आरोप में एक पुलिस मुंशी की गिरफ्तारी के बाद चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है।

फाजिल्का, 09 जुलाई।

फाजिल्का पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब जलालाबाद क्षेत्र की घुबाया पुलिस चौकी के एक मुंशी को हेरोइन तस्करी के आरोप में दबोचा गया। यह कार्रवाई मुक्तसर साहिब पुलिस की ओर से की गई।

मुक्तसर साहिब पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी ली। कार के भीतर से 280 ग्राम नशीला पदार्थ और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। इस दौरान कार में सवार मुंशी जोगिंदर सिंह की संलिप्तता सामने आने पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने और संदिग्ध भूमिका के चलते चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह को भी नामजद किया गया है।

पुलिस विभाग ने मुंशी जोगिंदर सिंह और चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह, दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़