Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
09 Jul, 2026

एनएच-10 पर फिर हुआ भूस्खलन: सेवक-बाघपुल मार्ग बाधित

राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर सेवक और बाघपुल के बीच भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हुआ है, जिसे बहाल करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

सिलीगुड़ी, 09 जुलाई।

राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। सेवक और बाघपुल स्थित काली मंदिर के बीच गुरुवार को हुए भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे ने सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन के अनुसार, जल्द ही सड़क को साफ कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, स्थिति सामान्य होने में अभी कुछ समय लग सकता है। फिलहाल, बाघपुल से रम्फू तक के मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बताया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़