Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
09 Jul, 2026

इंदौर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, हथियार दिखाकर फरार हुए बदमाश

इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में दर्शन के लिए जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूटी और हथियार दिखाकर फरार हो गए।

इंदौर, 09 जुलाई।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राजमोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और हथियार दिखाकर फरार हो गए।

मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता इंदिरा जैन सुबह करीब 7:30 बजे वैष्णव स्कूल के पास स्थित जैन मंदिर जा रही थीं। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके निकट पहुंचे और झपट्टा मारकर चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय निवासियों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार लहराकर उन्हें धमकाया और एमओजी लाइन की ओर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दो थाना क्षेत्रों की सीमा के पास वारदात होने के कारण पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़