Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
09 Jul, 2026

हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

महाराष्ट्र के हिंगोली और आसपास के जिलों में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

हिंगोली, 9 जुलाई।

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज तड़के भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात करीब 1:37 बजे आए इस झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई, जिसका केंद्र वसमत तालुका का पंगरा शिंदे गांव रहा।

झटकों के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद 2:15, 2:17, 2:48 और 2:50 बजे भी धरती कांपने का अहसास हुआ। एहतियात के तौर पर कई गांवों के निवासी घरों से बाहर निकल आए। कुछ घरों में मामूली दरारें आने की सूचना मिली है।

भूकंप का असर लातूर जिले के उदगीर और परभणी के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने या बड़ी संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

हिंगोली और परभणी का जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने नागरिकों से धैर्य रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़