Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
09 Jul, 2026

हरिद्वार में दुकान में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन लोग हुए घायल

हरिद्वार में एक परिवार की दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से किए गए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हरिद्वार, 09 जुलाई।

नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का एक खौफनाक वाकया प्रकाश में आया है। दुर्गा घाट निवासी एक परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान में धावा बोलकर जमकर मारपीट की है।

पीड़ित मनोज गिरी के अनुसार, वे अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी नामजद आरोपियों ने अपने 25-30 साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमलावर भीड़ ने बीच-बचाव करने आई मनोज की पत्नी को भी नहीं बख्शा। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष ने अपना मेडिकल परीक्षण भी करवाया है।

आरोपियों पर जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़