Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
09 Jul, 2026

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी हुई महंगी

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 2,130 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है।

भोपाल, 09 जुलाई।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 1,950 रुपये से लेकर 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसके उलट, चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक तेजी देखी गई है।

कीमतों में गिरावट के बाद, सोना (24 कैरेट) आज देश के प्रमुख बाजारों में 1,43,120 रुपये से 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,31,190 रुपये से 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।

राजधानी दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,270 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख केंद्रों में 24 कैरेट सोना 1,43,120 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,170 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में कीमतों में 1,500 से 1,630 रुपये की गिरावट के बाद भी सोना अन्य शहरों के मुकाबले महंगा बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़