Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रुस
10 Jul, 2026

रूस की तेल रिफाइनरी और डिपो पर ड्रोन हमला, कई इलाकों में हड़कंप

रूस के इल्स्की तेल रिफाइनरी और तगानरोग के ईंधन डिपो पर हुए ड्रोन हमलों के कारण आग लग गई है, जिससे प्रशासन को लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा है।

रूस, 10 जुलाई।

रूस के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए ड्रोन हमलों ने बड़ी तबाही मचाई है। क्रास्नोदर क्षेत्र स्थित इल्स्की रिफाइनरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूसी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अपनी रणनीति तेज कर दी है। इल्स्की रिफाइनरी पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे देश में ईंधन संकट और कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

इधर, रोस्तोव क्षेत्र में भी ईंधन डिपो और तगानरोग बंदरगाह पर आग लगने की खबरें हैं। स्थानीय गवर्नर ने बताया कि आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। तगानरोग में सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

तगानरोग की मेयर ने बताया कि हमलों में एक निजी घर को नुकसान पहुंचा है और एक प्रशासनिक भवन की छत भी जल गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायु रक्षा इकाइयों ने रातभर में सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़