Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
10 Jul, 2026

गोल्ड लोन के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, नकली सोना गिरवी रखने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने गोल्ड लोन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कंपनी के अप्रेज़र को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 10 जुलाई।

राजधानी में गोल्ड लोन के नाम पर करोड़ों रुपये की सुनियोजित ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसने नकली सोना गिरवी रखकर कंपनी को 3.81 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

इस मामले में पुलिस ने साई फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत गोल्ड अप्रेज़र पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर 683 फर्जी खाते तैयार किए थे।

यह धोखाधड़ी साल 2022 से 2025 के बीच अंजाम दी गई। कंपनी द्वारा कराए गए आंतरिक ऑडिट में इस फर्जीवाड़े का पता चला। ऑडिट में कंपनी के पास गिरवी रखे गए करीब 14 लाख रुपये के असली सोने के पैकेट भी गायब मिले।

आरोपित पंकज ने अपने पद का फायदा उठाकर नकली गहनों को असली बताकर लोन पास करवाए। वह फर्जी खातों में समय-समय पर ब्याज भरता रहा ताकि कंपनी को संदेह न हो।

आरोपित दिल्ली के बुद्ध विहार का रहने वाला है और लंबे समय से इसी क्षेत्र में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़