Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
10 Jul, 2026

नोएडा: लुक्सर जेल में कैदियों ने दिखाई कमाल, खेती से बन रहे आत्मनिर्भर

नोएडा की लुक्सर जेल में बंद कैदी 21.50 एकड़ जमीन पर खेती कर ताजी सब्जियां उगा रहे हैं, जिससे वे न केवल खुद के लिए आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि दूसरे जिलों में भी सप्लाई कर रहे हैं।

नोएडा, 10 जुलाई।

गौतम बुद्ध नगर स्थित लुक्सर जिला कारागार अब सुधार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का एक बड़ा केंद्र बन गया है। जेल प्रशासन द्वारा शुरू की गई पहल के तहत, यहाँ के कैदी 21.50 एकड़ भूमि पर बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं। यह अनूठा प्रयोग बंदियों को अनुशासित जीवन जीने और भविष्य के लिए रोजगार परक कौशल सिखाने में सहायक साबित हो रहा है।

कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में 82 बंदी पूरी तन्मयता से इस कृषि कार्य में जुटे हैं। यहाँ आलू, गोभी, पालक, गाजर और लौकी समेत कई प्रकार की मौसमी सब्जियां उगाई जा रही हैं। यहाँ प्रतिदिन लगभग 4 कुंतल सब्जी का उत्पादन होता है, जिसका प्राथमिक उपयोग जेल के बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करने में किया जाता है।

जेल की इस मेहनत का लाभ केवल लुक्सर तक ही सीमित नहीं है। पिछले एक वर्ष के भीतर यहाँ से लगभग 681 कुंतल 90 किलोग्राम सब्जियां प्रदेश के अन्य कारागारों में भी भेजी गई हैं। यह प्रयास न केवल बंदियों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ रहा है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए एक बेहतर पुनर्वास का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़