Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

ट्रैफिक व परिवहन
10 Jul, 2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च

भारतीय रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी की तेज और सरल बीटा वेबसाइट लॉन्च करेगा, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

नई दिल्ली, 10 जुलाई।

रेल यात्री अब और भी आसानी से ट्रेन का टिकट बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी की नई बीटा वेबसाइट को पेश करने की तैयारी में है, जो पहले से कहीं अधिक सरल और तेज होगी।

इस नई वेबसाइट के स्वरूप को तैयार करने में जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्रों द्वारा दी गई फीडबैक के आधार पर आईआरसीटीसी और क्रिस के अधिकारियों ने पोर्टल में बड़े बदलाव किए हैं।

नई वेबसाइट से अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और भ्रामक ग्राफिक्स को हटा दिया गया है। इससे बुकिंग के चरणों की संख्या कम हो गई है। अब यात्री सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही बार में देख सकेंगे। बार-बार यात्रा करने वाले लोगों के लिए जानकारी सुरक्षित रखने की सुविधा भी इसमें जोड़ी गई है।

रेलवे लगभग 40 साल पुराने यात्री आरक्षण इंजन का भी आधुनिकीकरण कर रहा है। इसे चुनौती मानते हुए इस तरह अपग्रेड किया जा रहा है कि काम के दौरान सेवाएं बाधित न हों। जल्द ही यह नया इंजन भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।

साथ ही रेलवन ऐप ने चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। तत्काल टिकट बुकिंग में बॉट्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी रेलवे लगातार नए और कड़े कदम उठा रहा है ताकि आम यात्रियों को परेशानी न हो।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़