Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
10 Jul, 2026

प्रयागराज: ओबीसी युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 20 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज में ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रयागराज, 10 जुलाई।

योगी सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए इस वर्ष निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ओ-लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पात्र युवक-युवतियां आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी का न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना और अधिकतम आयु 35 वर्ष के भीतर होना आवश्यक है। आवेदन के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से जारी होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, आय, जाति, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा। प्रयागराज स्थित विकास भवन के कक्ष संख्या-65 में यह दस्तावेज 20 जुलाई की शाम 5 बजे तक पहुंच जाने चाहिए। प्रशासन ने युवाओं से इस कौशल विकास योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़