Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
11 Jul, 2026

बेंगलुरु में युवक ने मां, नानी और मामा की हत्या कर दी जान

बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते मां, नानी और मामा की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

बेंगलुरु, 11 जुलाई।

बेंगलुरु के कोट्टिगेपल्या इलाके में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। 34 वर्षीय प्रशांत ने अपने ही घर में मां, नानी और मामा की निर्ममता से हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। परिवार के मुखिया चिक्कण्णा जब काम पर गए थे, तब प्रशांत ने धारदार हथियार से पहले अपने मामा सतीश पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर आई अपनी मां मंगलाम्मा और नानी नंजम्मा को भी उसने नहीं बख्शा।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतकों की पहचान मां मंगलाम्मा, नानी नंजम्मा और मामा सतीश के रूप में हुई है। चिक्कण्णा ने बताया कि रात को सब कुछ सामान्य था और उन्हें बेटे के ऐसे व्यवहार का कोई आभास नहीं था।

डीसीपी यतीश ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, प्रशांत के असामान्य और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस अब वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य अपराध के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़