Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
11 Jul, 2026

सीवान: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, नगर थानाध्यक्ष बने एसएचओ ऑफ द मंथ

सीवान एसपी ने अपराध नियंत्रण, पेंडिंग केसों के निपटारे और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्षों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए नगर थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।

सीवान, 11 जुलाई।

सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। अपराध पर नकेल कसने के लिए उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिला मुख्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में स्पीडी ट्रायल कराकर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने फरार अभियुक्तों की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए और निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। लंबित कांडों और 60-90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश हैं।

एसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और पैदल गश्ती को प्रभावी बनाने को कहा है। इसके अलावा साइबर अपराध की रोकथाम और जनता में जागरूकता फैलाने के लिए भी रणनीति बनाई गई है।

गोष्ठी में जिले में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान मादक पदार्थों के निस्तारण और लंबित मामलों के निपटारे में मिली सफलता पर भी चर्चा की गई।

बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के लिए नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को एसएचओ ऑफ द मंथ चुना गया है। इसके अलावा, चार अन्य पुलिस अनुसंधानकर्ताओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़