Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
11 Jul, 2026

भोपाल में महिला की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले गहरे जख्म

भोपाल के कल्याण नगर में अकेली रह रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल, 11 जुलाई।

राजधानी के छोला मंदिर इलाके स्थित कल्याण नगर में एक 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान ममता बाई के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थी और मजदूरी करती थी।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने तड़के घर पहुंचकर शव बरामद किया। शुरुआती अनुमान के अनुसार यह घटना करीब 48 घंटे पुरानी है। महिला का एक कान कटा हुआ है और शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्मों के निशान हैं।

मृतका के पति ने घर से कीमती सामान और सोने के झुमके गायब होने की बात कही है। आशंका जताई गई है कि लूटपाट के इरादे से किसी ने बेरहमी से इस हत्या को अंजाम दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़