Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
11 Jul, 2026

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को तस्करी से बचाया, बिहार ले जाए जा रहे थे

पलामू पुलिस ने तस्करी के उद्देश्य से बिहार ले जाए जा रहे 27 नाबालिगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

पलामू, 11 जुलाई।

पलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार से कुल 27 नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

ये बच्चे लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन्हें बिहार के सासाराम में धान की रोपाई के लिए ले जाया जा रहा था। शुक्रवार रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

रेस्क्यू किए गए नाबालिगों में लड़कों को बाल गृह और लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) अब इस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

सीडब्ल्यूसी सदस्य रवि शंकर के अनुसार, बच्चों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़