Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
13 Jul, 2026

अमृत भारत योजना से बदला मोदीनगर रेलवे स्टेशन का स्वरूप

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25.75 करोड़ रुपये की लागत से मोदीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूरा हो गया है, जिससे यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिली हैं।

नई दिल्ली, 13 जुलाई।

दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले मोदीनगर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य पूरा हो गया है। करीब 25.75 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। योजना का लक्ष्य स्टेशनों की कनेक्टिविटी, पहुंच और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाकर यात्रा अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन भवन का नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है। इसके अलावा नया पार्किंग क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय ब्लॉक, प्लेटफॉर्म शेल्टर तथा प्लेटफॉर्म की सतह का भी उन्नयन किया गया है।

दिव्यांगजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर प्रवेश रैंप, टैक्टाइल पाथवे, सुगम्य शौचालय, वाटर बूथ और आरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो आधुनिक लिफ्ट भी स्थापित की गई हैं।

स्टेशन भवन को आकर्षक स्वरूप देने के लिए फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और परिसर में लैंडस्केपिंग का कार्य भी कराया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विकास कार्यों से मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और यात्रियों को अधिक आधुनिक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़