एक तरफ माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता के बीच सादगी अपनाने तथा तामझाम से दूर रहने का संदेश देते हुए स्वयं इसका पालन करने का निर्देश देते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ माननीय इतने बड़े-बड़े काफिलों के साथ घूमते हैं कि आम आदमी परेशान हो रहा है। पिछले दिनों यही शिकायत मुख्यालय तक पहुंची, जिसमें बड़े-बड़े काफिलों और कार्यकर्ताओं की फजीहत पर बात हुई।















