Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
13 Jul, 2026

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव से 40 हजार करोड़ निवेश का मार्ग प्रशस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 से करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

भोपाल, 13 जुलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 के दौरान 51 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनसे करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव की इस यात्रा में राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है।

सोमवार को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 के जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर सत्र के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव से प्रदेश को 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के बाद तकनीकी क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इस दौरान 22 नई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और चार परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कृषि, खनिज और वनों की पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ते हुए प्रदेश आज रक्षा, ड्रोन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक कॉरिडोर और उभरते क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सहित सभी छोटे और बड़े उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में साइंस सिटी, एआई, डीप टेक पार्क और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। सरकार नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और अकादमिक सहयोग को लगातार बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है और यहां सभी क्षेत्रों में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। कॉन्क्लेव के दौरान गूगल प्ले के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल क्षमता विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए महत्वपूर्ण एमओयू भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेशी निवेश अब केवल समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर भी साकार हो रहा है। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड और इंडो-जर्मन सहयोग सहित आठ देशों की 10 प्रमुख कंपनियों की 28 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाएं प्रदेश में ग्राउंडब्रेकिंग चरण में हैं।

इनमें स्पेन की सबमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भोपाल में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के एआई-रेडी डेटा सेंटर की स्थापना, कनाडा की मैक्केन फूड की 3,800 करोड़ रुपये की फूड प्रोसेसिंग इकाई, यूनाइटेड किंगडम की हेलियन की 3 हजार करोड़ रुपये की फार्मास्यूटिकल्स परियोजना और जापान की टोपान स्पेशियलिटी फिल्म्स की 1,100 करोड़ रुपये की इकाई शामिल हैं। अन्य विदेशी निवेश परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है।

स्पेन की सबमर ग्रुप के सीईओ पैट्रिक स्मेल्ट्स ने कहा कि कंपनी मध्यप्रदेश में दो बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश से एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के आवेदन के छह दिन के भीतर भोपाल के हज्जामपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 60,619.30 वर्गमीटर भूमि आवंटन की सहमति मिल गई। यह भूमि 99 वर्ष की लीज पर दी जाएगी और परियोजना से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि इंदौर के सुपर कॉरिडोर में अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित किया जाएगा। प्रदेश में सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एवीजीसी-एक्सआर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल आईटी पार्क में नया आईटी टॉवर, कोलार क्षेत्र में नया आईटी पार्क तथा भारत सरकार के सहयोग से मंथन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ग्लोबल स्किल्स पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़