Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
13 Jul, 2026

डिजिटल अरेस्ट से 1.47 करोड़ की ठगी, हरियाणा से आरोपित गिरफ्तार

देहरादून एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपित को हरियाणा के अंबाला जिले से गिरफ्तार किया है।

देहरादून, 13 जुलाई।

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को हरियाणा के अंबाला जिले से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के अंबाला जिले के शाह थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी 41 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इस मामले में इससे पहले तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी एक महिला ने साइबर थाना रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने स्वयं को महाराष्ट्र साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर उसके नाम से बैंक खाते में 60 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग लेनदेन का झांसा दिया। इसके बाद खातों के ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 12 दिनों तक उसे कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इस दौरान आरोपितों ने महिला से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.47 करोड़ रुपये स्थानांतरित करा लिए। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित के बैंक खाते में ठगी के 50 लाख रुपये भेजे गए थे।

एसटीएफ ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर फरार आरोपित को हरियाणा के अंबाला जिले से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़