मध्यप्रदेश में सत्ताधारी दल के निर्णय अक्सर बहुत चौंकाने वाले होते हैं। यही कारण है कि इन दिनों एक पूर्व माननीय को मिले सरप्राइज की गूंज उनके जिले से बाहर दूर-दूर तक सुनाई पड़ रही है। साहब को भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा खेल हो जाएगा। ऐसा लगता है कि बड़ी चोट उन्हें अपनों ने ही पहुंचाई है, क्योंकि पहले भी अपनों के कारण ही माननीय मात खा चुके हैं।















