Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
13 Jul, 2026

बालोतरा सड़क हादसा: डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, पांच युवकों की दर्दनाक मौत

बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर डंपर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में पांच युवाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

बालोतरा, 13 जुलाई।

बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर रविवार की देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ। पचपदरा क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही दब गए।

स्थानीय निवासियों और पुलिस की सहायता से घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रेवांताराम, स्वरूपाराम और भरत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी किशन, भावेश, बाबू, मुकेश और हेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। जोधपुर में इलाज के दौरान किशन और भावेश ने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों में कानोड गांव के रहने वाले रेवांताराम, स्वरूपाराम, भरत, किशन और भावेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक जोधपुर में दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में स्वजनों का तांता लग गया। फिलहाल घायलों बाबू, मुकेश और हेमाराम का उपचार जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़