Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
13 Jul, 2026

वैशाली एक्सप्रेस से 219.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सुपौल रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से 219.75 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

सुपौल, 13 जुलाई।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सुपौल रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली एक्सप्रेस से 219.75 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया।

ललितग्राम से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस (15566) के सुपौल स्टेशन पहुंचने पर संयुक्त टीम ने बी-04 और बी-05 कोच की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान सीटों के नीचे रखे नौ बोरे और तीन पीठू बैग संदिग्ध अवस्था में मिले।

तलाशी में इन बैग और बोरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अनुसार, 209.250 लीटर विदेशी शराब और 10.500 लीटर बीयर जब्त की गई। इस तरह कुल 219.750 लीटर मादक पेय बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिनाश कुमार चौधरी उर्फ फेंटा, निवासी कृष्णानगर वार्ड संख्या 22/37, थाना कहरा, जिला सहरसा तथा बिनीत कुमार, निवासी वार्ड संख्या 10, थाना कहरा, जिला सहरसा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे मार्ग से होने वाली शराब तस्करी पर विभाग की विशेष नजर है और इसे रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

संयुक्त अभियान में मद्यनिषेध निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह, संजय प्रियदर्शी, कुश कुमार, अवर निरीक्षक विष्णुदेव यादव, विशाल कुमार, मद्यनिषेध सिपाही अभिषेक कुमार तथा सहरसा ग्रुप सेंटर के जवान शामिल रहे।

वहीं आरपीएफ सहरसा के निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ सहरसा और सुपौल की टीम ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़