Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बॉलीवुड
14 Jul, 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का दबदबा, 100 करोड़ क्लब में फिल्म ने बनाई जगह

अजय देवगन अभिनीत 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मुंबई, 14 जुलाई।

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के चौथे दिन सोमवार को भी फिल्म ने अपनी लय बरकरार रखी और शानदार कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 73.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वैश्विक स्तर पर तो फिल्म ने 102.83 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है। जानकारों का मानना है कि फिल्म जल्द ही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के 83.35 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी।

दूसरी तरफ, आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' की हालत बॉक्स ऑफिस पर पतली नजर आ रही है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म की कमाई सिमटकर महज 75 लाख रुपये रह गई है। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये पर आकर रुक गया है। शुरुआती दिनों में चर्चा बटोरने के बावजूद फिल्म अब दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है।

वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी अपने आखिरी पड़ाव पर है। रिलीज के 18वें दिन महज 55 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ इसका कुल घरेलू नेट कारोबार 130.10 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल, 'धमाल 4' का वर्चस्व इतना अधिक है कि अन्य फिल्मों की कमाई की रफ्तार पर सीधा असर साफ दिखाई दे रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़