Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अमेरिका/यूरोप
14 Jul, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा का जिम्मा ट्रम्प ने लिया, जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क का एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू करने का निर्णय लिया है।

वाशिंगटन, 14 जुलाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अब से अमेरिका इस क्षेत्र का संरक्षक होगा और यहां से गुजरने वाले सभी जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। ट्रम्प के अनुसार, यह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया जाने वाला शुल्क है जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

ट्रम्प ने 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि वे ईरानी बंदरगाहों पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रहे हैं। यह नाकेबंदी विशेष रूप से केवल ईरान से जुड़े जहाजों के लिए है। बाकी सभी देशों के जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति होगी। ट्रम्प का मानना है कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका उठाएगा और इसके बदले में उसे आर्थिक लाभ मिलना चाहिए।

व्हाइट हाउस की ओर से इस शुल्क संरचना को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यह अभी तय नहीं है कि 20 प्रतिशत शुल्क कार्गो की कुल कीमत पर लगेगा या यह सिर्फ सुरक्षा खर्चों का हिस्सा है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाॅम) ने पुष्टि की है कि मंगलवार शाम 4 बजे से नाकेबंदी की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। अमेरिकी बल ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों के ट्रैफिक पर कड़ी निगरानी रखेंगे। हालांकि, जो जहाज नियमों का पालन करेंगे, उन्हें सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले अप्रैल और जून के बीच भी अमेरिका ने इसी तरह के कड़े सुरक्षा उपाय अपनाए थे। उस दौरान कई जहाजों का रास्ता बदला गया था और मानवीय सहायता ले जा रहे जहाजों को सुरक्षित निकाला गया था।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के आमने-सामने आने से युद्ध की आशंका बनी हुई है। ट्रम्प प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि होर्मुज एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और वे इस पर अपनी पकड़ बनाए रखेंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़