नई दिल्ली, 14 जुलाई।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहाँ सोने की चमक अचानक फीकी पड़ गई है। शुरुआती कारोबार में सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 1,300 रुपये से लेकर 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं चेन्नई में इसमें 1,000 से 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। इस गिरावट के बीच चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कीमतों में आई इस कमी के बाद 24 कैरेट सोना देश भर में 1,42,900 रुपये से 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोना 1,30,990 रुपये से 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच उपलब्ध है। दिल्ली में चांदी अभी भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के पुराने स्तर पर ही बिक रही है।
शहरों के अनुसार कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,050 रुपये और 22 कैरेट 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये और 22 कैरेट 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,43,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव गिरे हैं, जहाँ 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर है।















