Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
14 Jul, 2026

सुन्नी में पिकअप में लादकर ले जा रहे थे मोटरसाइकिल, पुलिस ने धरे आरोपी

शिमला जिले के सुन्नी में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को पिकअप में चोरी कर ले जाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

सुन्नी, 14 जुलाई।

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। एक निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़ी गाड़ी को चोर पिकअप में लादकर ले गए। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों के भीतर वाहन बरामद कर लिया गया।

कांगड़ निवासी तारा दत्त अपनी बाइक लेकर काम के सिलसिले में बसंतपुर पहुंचे थे। सड़क किनारे खड़ी बाइक को चोरों ने निशाना बनाया। दोपहर करीब 1:30 बजे शिकायतकर्ता को किसी परिचित ने फोन कर सूचित किया कि उनकी गाड़ी को एक पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पीड़ित ने सुन्नी पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और सुन्नी में उस पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसकी पहचान पीड़ित ने अपनी गाड़ी के रूप में की।

इस मामले में पंजाब के पटियाला निवासी मनदीप सिंह, बाज सिंह और साजन सिंह को नामजद किया गया है। सुन्नी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़