Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
14 Jul, 2026

मोबाइल दुकान में शराब पार्टी, देसी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

बक्सर के डुमरांव में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब पी रहे तीन युवकों को देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ गिरफ्तार किया।

बक्सर, 14 जुलाई।

डुमरांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में कथित रूप से शराब पार्टी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, लगभग 75 मिली शराब और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) पोलस्त कुमार ने डुमरांव थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय राहुल मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दुकान में तीन युवक शराब पीते मिले। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक कथित रूप से हथियार छिपाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दुकान से छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही शराब की एक बोतल भी मिली। पुलिस के अनुसार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में तीनों युवकों द्वारा शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डुमरांव के तिवारी टोला निवासी प्रकाश कुमार मिश्रा उर्फ भीम, उपाध्यापुर निवासी वशिष्ट जी तिवारी तथा राजगढ़ चौक निवासी राहुल कुमार उर्फ दशरथ कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वशिष्ट जी तिवारी ने बरामद हथियार अपना होना बताया।

पुलिस ने इस मामले में डुमरांव थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़