बैंकॉक, 14 जुलाई।
बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग के मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल हुए 70 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 24 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पुलिस घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि बार प्रबंधन ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि अधिकांश पीड़ितों के शव खिड़की रहित बाथरूम से मिले हैं, जहाँ वे आग से बचने के लिए फंसे रह गए थे।
राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित 'रोंग बीयर ना लदप्राओ' बार में यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात हुआ। यह पिछले 17 वर्षों में शहर की सबसे भीषण अग्नि दुर्घटना बताई जा रही है। बार में 600 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन घटना के समय वहां कितने लोग मौजूद थे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।














