Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
14 Jul, 2026

ईरान-अमेरिका संघर्ष में 13 भारतीयों की मौत, तीन अब भी लापता

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच अब तक 13 भारतीयों की मौत और तीन के लापता होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच अब तक 13 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन भारतीय अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को ईरानी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बार फिर पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में तेजी से बदलते घटनाक्रमों पर लगातार और गंभीरता से नजर बनाए हुए है। साथ ही भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन तथा व्यापारिक गतिविधियां जारी रखने की आवश्यकता दोहराई है। उनका कहना था कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक सुरक्षा के लिए यह समुद्री मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी। इन दोनों जहाजों पर कुल 46 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 30 भारतीय नाविक शामिल थे। मंत्रालय के अनुसार, एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में एक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। वहीं, एमटी मोम्बासा पर मौजूद 18 भारतीयों में से नौ घायल हुए हैं और उनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़